ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी. वैभव ट्राई सीरीज में अबतक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन दूसरी ओर श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुई उनकी लड़ाई ने काफी शोर मचाया है. ऐसे में फाइनल मैच वैभव के लिए काफी अहम होने वाला है.
भले ही ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. इस सीरीज में अबतक वैभव 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्च स्कोर 44 रन रहा है. इस सीरीज में लिस्ट-ए (वन-डे) क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढालने में वैभव को मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा है. अपनी शुरुआती पारियों में उनके बल्ले कम रन निकले हैं, हालांकि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुई उनकी धक्का-मुक्की ने काफी शोर मचाया है. ऐसे में 15 साल के इस बल्लेबाज पर अब फाइनल में बल्ले से जवाब देने का दबाव बन गया है.
वैसे, वैभव एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो बिना दबाव का मैदान पर जाकर खेलते हैं लेकिन इस घटना का असर उनके ऊपर क्या पड़ा होगा, यह देखना काफी अहम होगा. हालांकि कोच और बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने उनको सपोर्ट किया है. लेकिन इतना बड़े लेवल पर वैभव के साथ ऐसी बातें पहली बार हुई है.
ट्राई सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाने वाला है. ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए की टीम एक बार फिर होगी. दरअसल, अफगानिस्तान ए के साथ हुए मैच में श्रीलंका ए ने अपना दबदबा बनाया है, ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल में भारत ए के सामने श्रीलंका ए ही होगी.
#VaibhavSuryavanshi #cricket #srilanka #india #LokNeeti